home page

शरद पवार का स्वास्थ्य स्थिर, संक्रमण के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

 | 
शरद पवार का स्वास्थ्य स्थिर, संक्रमण के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती


मुम्बई, 05 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद शरद पवार का स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर बताया गया है। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने जानकारी दी कि शरद पवार को खांसी और संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब उनकी हालत स्थिर है।

जानकारी के अनुसार, शरद पवार को तीन दिन पहले सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी के कारण पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

गाैरतलब है कि, एनसीपी नेता में ब्रोंकाइटिस जैसे लक्षण भी पाए गए थे। ब्रोंकाइटिस फेफड़ों की श्वास नलियों में होने वाली सूजन है, जिससे उनमें बलगम जमा हो जाता है और सांस लेने में तकलीफ होती है।

इसके बाद मुंबई पहुंचते ही उन्हें आगे की चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और चिकित्सकीय निगरानी में उनका उपचार जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी