home page

सतारा में कार-ट्रक की टक्कर में चार युवकों की मौत, तीन घायल

 | 
सतारा में कार-ट्रक की टक्कर में चार युवकों की मौत, तीन घायल


मुंबई, 21 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के सतारा जिले में कराड शहर के पास पुणे-बेंगलुरु हाइवे पर बीती रात करीब एक बजे स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच हुई टक्कर में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों का इलाज कराड के कृष्णा अस्पताल में हो रहा है।

कराड के एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सतारा जिले के खटाव तहसील स्थित कटारखटाव गांव के रहने युवक कार से दशहरे के अवसर पर कोल्हापुर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन करने गए थे। वापसी में उनकी स्कॉर्पियो एक ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान तेजस देशमुख (25), सागर निंबालकर (23), सुयश चिंचकर (20) और रोहित धोत्रे (21) के रूप में हुई है। घायलों में ऋतुराज डबले (21), शांतनु शिंगड़े (20) और अमन तंबोली (23) हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव