सातारा में दो वाहनों की टक्कर में दंपति की मौत, बेटा घायल
मुंबई, 28 जुलाई, (हि.स.)। महाराष्ट्र के सातारा जिले में सातारा-पंढरपुर हाइवे पर नरेफाटा इलाके स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को तडक़े दो वाहनों की टक्कर मेंपति-पत्नी की मौत हो गई और कार मेंसफर कर रहे उनका बेटा घायल हो गया।
सातारा पुलिस स्टेशन की टीम ने दोनों शव बरामद कर सातारा सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायल बेटे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस घटना की छानबीन सातारा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि विजय बबनराव भोसले की बेटी गायत्री (19 साल) पुणे में इंजीनियरिंग के दूसरे साल में पढ़ रही है। इसलिए विजय अपनी पत्नी समृद्धि, बेटे बेटे वरद के साथ अपनी बेटी गायत्री को पुणे छोडऩे कार से गए थे। वहां से तीनों घर लौट रहे थे, तभी पुसेगांव की ओर से सतारा की ओर जा रहे ट्रक ने नेर फाटा पर पेट्रोल पंप के पास कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में भोसले दंपति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका बेटा वरद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सातारा सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस मामले में ट्रक ड्राइवर समीर बाबू नदाफ के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। विजय भोसले श्री सेवागिरी शिक्षण प्रसारक मंडल में सीनियर क्लर्क के पद पर काम कर रहे थे। उनकी पत्नी समृद्धि हाउसवाइफ थीं। उनकी अचानक हुई मौत से पुसेगांव और आसपास के इलाके में शोक व्याप्त है। इस घटना की आगे की छानबीन जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

