home page

शरद पवार स्वस्थ होते तो भाजपा परिसीमन विधेयक पेश नहीं कर पाती : संजय राउत

 | 
शरद पवार स्वस्थ होते तो भाजपा परिसीमन विधेयक पेश नहीं कर पाती : संजय राउत


मुंबई, 27 नवंबर (हि.स.)। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत संसद में लाए जाने वाले परिसीमन विधेयक के संदर्भ में कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के मुखिया

शरद पवार अस्वस्थ हैं और निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं।

शरद पवार को डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में गुरुवार को भर्ती कराया गया घा। उन्हें देखने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत) के नेता प्रफुल्ल पटेल गुरुवार को अस्पताल पहुंचे थे। सुप्रिया सुले भी पार्टी की बैठक बीच में ही छोड़कर अस्पताल गई थीं।

राउत ने शुक्रवार को

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए

इस संबंध में लिखा है कि

यदि शरद पवार स्वस्थ होते तो

तो निर्णय ले सकते थे।

राउत ने यह टिप्पणी संसद में लाए जाने वाले परिसीमन विधेयक को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि बाल ठाकरे जीवित नहीं हैं और शरद पवार अस्वस्थ होने के कारण निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं, अन्यथा इस तरह का विधेयक संसद के सामने नहीं लाया जाता।

इसके पूर्व नवंबर की शुरुआत में ही शरद पवार को सीने में दर्द और श्वास लेने की तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब भी प्रफुल्ल पटेल उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उस मुलाकात के बाद दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विलय की चर्चाएं तेज हो गई थी हालांकि, बाद में सुप्रिया सुले ने स्पष्ट कहा था कि दोनों पार्टी का विलय नहीं होगा।

इससे पहले भी राउत ने शरद पवार के एनडीए में जाने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि पवार ने अपना जीवन महात्मा फुले, शाहू महाराज और डॉ. आंबेडकर के आदर्शों तथा मोदी-शाह के खिलाफ संघर्ष में लगाया है, इसलिए उनके एनडीए के साथ जाने की संभावना नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी