home page

जुहू चौपाटी में आठ मार्च को 10वीं रन फॉर विवेकानंद-मुंबई सस्टेनेबिलिटी रन का आयोजन

 | 
जुहू चौपाटी में आठ मार्च को 10वीं रन फॉर विवेकानंद-मुंबई सस्टेनेबिलिटी रन का आयोजन


मुंबई, 23 फरवरी (हि.स.)। विवेकानंद यूथ कनेक्ट फाउंडेशन की ओर से स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती और अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च को जुहू चौपाटी में 10वीं रन फॉर विवेकानंद-मुंबई सस्टेनेबिलिटी रन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी फाउंडेशन ने दी।

विवेकानंद यूथ कनेक्ट फाउंडेशन के प्रवक्ता ने बताया कि यह रन स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित है, जिसकी थीम महिला सशक्तिकरण और स्थिरता है। इस रन की खासियत यह है कि इसे पूरी तरह से महिला स्वयंसेवक आयोजित करेंगी। यह रन 8 मार्च को सुबह 5 बजे शुरू होगी। इसमें 10 किमी, 8 किमी, 5 किमी और 2 किमी जैसी कई तरह की रेस होंगी और प्रतियोगिता के बाद महिला विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव