home page

रत्नागिरी जिले में प्लास्टिक कंपनी में आग से हड़कंप

 | 

मुंबई, 21 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिपलुन में नागावे प्लास्टिक कंपनी में शनिवार को दोपहर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

चिपलुन फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि नागावे प्लास्टिक कंपनी में आज दोपहर में अचानक आग लग गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही प्लास्टिक कंपनी में काम कर रहे मजदूरों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकल लिया गया था। इसकी सूचना मिलते ही चिपलुन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। कंपनी में बड़े पैमाने पर प्लास्टिक और ज्वलनशील रसायन होने की वजह से आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों को पता नहीं लग सका है। खबर लिखे जाने तक इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव