रत्नागिरी जिले की केमिकल कंपनी में विस्फोट, हादसे में झुलसे 10 मजदूरों में 3 की हालत गंभीर
मुंबई, 06 मार्च (हि.स.)। रत्नागिरी जिले की एक कंपनी के रिएक्टर में शुक्रवार दोपहर अचानक जोरदार विस्फोट होने से 10 मजदूर झुलस गए हैं। इन सभी को परसुराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 3 लोगों की हालत चिंताजनक है।
घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि खेड़ स्थित लौटे एमआईडीसी में डॉक्टर खान नामक केमिकल कंपनी के रिएक्टर में में आज दोपहर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और विस्फोट में झुलसे 10 मजदूरों को तत्काल परसुराम अस्पताल में पहुंचाया। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। इस घटना की छानबीन खेड़ पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। कंपनी के रिएक्टर में विस्फोट की वजह का अभी पता नहीं चला है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

