home page

नांदेड़ में दुष्कर्म मामले का आरोपित गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 22 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में रविवार को पुलिस ने दुष्कर्म मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन भाग्यनगर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपित की पहचान संत हरिगिर दत्तागीर गिरी महाराज (38) के रुप में की गई है। नांदेड़ शहर के गादीपुरा इलाके में महंत बालगीर महाराज का मठ है। संत हरिगीर दत्तागीर गिरी महाराज इस मठ के प्रमुख हैं। संत हरिगीर महाराज पर 47 साल की महिला ने शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार आरोपित ने उससे शादी का वादा किया था और उसके साथ संबंध स्थापित किया। लेकिन जब महिला ने संत से शादी करने की मांग की तो संत शादी से मुकर गए। इसके बाद महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में की थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव