home page

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में निर्माणाधीन का ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल

 | 
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में निर्माणाधीन का ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल


मुंबई, 13 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील स्थित मनकीवली में मंगलवार को एक भवन का निर्माणाधीन का ढांचा गिर जाने से 8 मजदूर घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर मलवे में 20 से 25 मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीम स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। इस घटना की छानबीन खालापुर पुलिस कर रही है।

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनकीवली में रिहायशी भवन का निर्माण कार्य जारी था। इसलिए मौके पर भारी मात्रा में मजदूर काम कर रहे थे। आज अचानक निर्माण कार्य का ढांचा यहां काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। इस घटना में 8 मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए। इन सभी को खोपोली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल पर मलवे में दबे मजदूरों को निकालने का काम जारी है। पुलिस ने निर्माण कराने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल प्रशासन घटना के पीछे के कारणों की गहन जांच में जुट गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव