रायगढ़ जिले में कार-कंटेनर की टक्कर में दो लोगों की मौत
मुंबई, 30 मई (हि.स.)। रायगढ़ के पोलादपुर तहसील में लोहारमल गांव के पास मुंबई-गोवा हाईवे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार और एक कंटेनर के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की गहन छानबीन रायगढ़ पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि दापोली निवासी अनिल मारकंडे अपने परिवार के साथ आज कार से अहिल्यानगर से दापोली जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही लोहारमल गांव के पास पहुंची, कार अचानक अनियंत्रित होकर मुंबई-गोवा हाईवे पर पार्क किए गए कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में कार में सफर कर रही सुवर्णा मारकंडे और अनुश्री मारकंडे दोनों की मौत हो गई, जबकि अनिल मारकंडे और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जांच रायगढ़ पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

