पुणे में मिलावटी पेड़ा खाने से सात लोग बीमार, मिठाई की दुकान सील
मुंबई, 15 जून (हि.स.)। पुणे जिले के वडगांव शेरी में मिलावटी पेड़ा खाने से सात लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना के बाद महाराष्ट्र एफडीए की टीम ने मिठाई की दुकान गुरुनानक स्वीट्स को सील कर दिया है। इस मामले की छानबीन चंदन नगर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
पुणे एफडीए के संयुक्त पुलिस आयुक्त दिगंबर भोगावड़े ने आज बताया कि पुणे के विमान नगर में रहने वाले एक शख्स ने नई मोटरसाइकिल खरीदा था। इसके बाद उस शख्स ने पुणे के ही गुरुनानक स्वीट्स नामक दुकान से पेड़ा खरीदा और उसे अपने मित्रों को खिलाया। इसके बाद सभी सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई और और सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें एक का इलाज आईसीयू में हो रहा है। इस मामले की शिकायत मिलते ही एफडीए की टीम ने स्वीट दुकान से सैंपल लिया है और दुकान सील कर दिया है। इस मामले में सैंपल की रिपोर्ट आने पर मिठाई की दुकान पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

