पुणे में बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय में आग लगने से अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं
मुंबई, 29 सितंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के पुणे के व्यस्ततम लक्ष्मी रोड स्थित शगुन चौक इलाके में मंगलवार दोपहर बैंक ऑफ इंडिया की इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही पुणे दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरु कर दिया है।
पुणे फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर में शगुन चौक इलाके में स्थित बैंक आफ इंडिया के कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की सात गाडिय़ां तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग लगने की भनक लगते ही यहां अफरा-तफरी मच गई , बैंक में काम कर रहे कर्मचारी, ग्राहक और स्टाफ तत्काल कार्यालय से बाहर निकल गए थे। जिससे इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुणे पुलिस स्टेशन की टीम घटना स्थल पर आग लगने के कारणों का पता लगाने और यहां हुए नुकसान की जानकारी इकठ्ठा करने का प्रयास कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

