पुणे में दो वाहनों की टक्कर से 16 वर्षीय छात्रा की मौत, तीन घायल
मुंबई, 01 अक्टूबर (हि.स.)। पुणे के घोरपड़ी इलाके स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल चौक पर बीती रात तेज रफ्तार मिनी स्कूल बस और दो पहिया वाहन की टक्कर में घायल 16 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि इस घटना में घायल तीन छात्रों का इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है। इस घटना की छानबीन वानवाड़ी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि कल मंजरी इलाके की रहने वाली रिया लक्ष्मण कुडाले (18) अपने भाई रोहित लक्ष्मण कुडाले (16) के साथ स्कूटर से जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार मिनी स्कूल बस ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सडक़ पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में घायल रोहित की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रिया का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद पुलिस ने स्कूल बस चालक सागर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

