home page

पुणे में अनियंत्रित कार ने छात्रों को कुचला, एक की मौत, सात घायल

 | 

मुंबई, 23 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित खेड़ तहसील के कुरकुंडी जंक्शन के पास बस स्टैंड पर शुक्रवार को एसटी बस की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया।

इस घटना में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच छात्रों सहित सात लोग घायल हो गए। इस घटना की छानबीन पुणे पुलिस कर रही है और कार के मालिक को हिरासत में लिया है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कार चालक कार लेकर राजगुरुनगर से पाइंट की ओर जा रहा था। कुरकुंडी एसटी बस स्टैंड के पास अचानक कार अनियंत्रित हो कर एक स्क्रुटी वाहन को टक्कर मार दिया । इसके बाद अनियंत्रित कार ने वहां एसटी बस का इंतजार कर रहे छात्रों को कुचल दिया।

इस घटना में छात्रा अदिति नवनाथ राले (19, निवासी कुरकुंडी) की मौत हो गई। संजना सुधीर राले (19), वैष्णवी चंद्रकांत भोकसे (19), संघानी नीलेश भोकसे (19), वैष्णवी संतोष जाधव ( 20) गायत्री विप्लव कोलेकर (19 ) घायल हो गए। इसके अलावा, स्कूटी पर सवार रोहन गरगोटे और ओमकार नेहरे (दोनों कडूस निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद कार ड्राइवर प्रमोद वसंत चाटे (उम्र 32, निवासी आलंदी) मौके से भाग गया। पुलिस ने कार के मालिक विकास हीरामन कराड (आलंदी के रहने वाले) को हिरासत में लिया है। इस घटना की छानबीन जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव