home page

संभाजीनगर में कार हादसे में पुलिसकर्मी की मौत

 | 

मुंबई, 10 अगस्त(हि.स.)। महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले में धुले-सोलापुर हाइवे पर कन्नड़ शहर के पास सोमवार को तडक़े एक सडक़ हादसे में पुलिसकर्मी संभाजी विश्वनाथ कांबले (52) की मौत हो गई। इस घटना की छानबीन कन्नड़ पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि संभाजी कांबले भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पिछले वर्ष से नंदुरबार पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। सोमवार रात वह अपनी कार से नंदुरबार से छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने घर जाने के लिए निकलेे थे। धुले-सोलापुर हाइवे पर कन्नड़ शहर के पास फ्लाईओवर और सर्विस रोड का काम चल रहा था। रात के अंधेरे में सडक़ की स्थिति स्पष्ट नजर नहीं आने के कारण उनकी कार डिवाइडर तोड़ते हुए सर्विस रोड की ओर चली गई और वहां कीचड़ में फंस गई। हादसा इतना भीषण था कि कांबले की कार में ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना की सूचना मिलते ही कन्नड़ सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कांबले को कार से बाहर निकालकर तत्काल कन्नड़ ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रवीण कांबले ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर

दिया। इस मामले में कन्नड़ सिटी पुलिस स्टेशन में दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव