पेशवा व्हीट के एसएमई आईपीओ को पहले दिन जबरदस्त रिस्पॉन्स
मुंबई, 25 सितंबर (हि.स.)। एसएमई आईपीओ बाजार में जारी भारी हलचल के बीच पेशवा व्हीट लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। इश्यू खुलने के कुछ ही घंटों में कंपनी को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) की ओर से भारी मांग हासिल हुई।
इस समय भारत में करीब 10 एसएमई आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं। वहीं, 21 से 25 सितंबर के सप्ताह में 13 एसएमई इश्यू बाजार में आए हैं। ऐसे में निवेशकों की पूंजी के लिए प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है। इसके बावजूद पेशवा व्हीट का 53.52 करोड़ रुपये का बीएसई एसएमई आईपीओ पहले ही दिन लगभग पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया।
क्यूआईबी कैटेगरी में कंपनी को उपलब्ध शेयरों की तुलना में करीब 177 गुना बोलियां मिलीं। क्यूआईबी निवेशकों के लिए 49,200 शेयर आरक्षित थे, जबकि पहले दिन 87.14 लाख शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। इन बोलियों का कुल मूल्य करीब 88 करोड़ रुपये रहा।
पेशवा व्हीट का आईपीओ 95 रुपये से 101 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में पेश किया गया है। इश्यू में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 52.99 लाख इक्विटी शेयर शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 53.52 करोड़ रुपये है। एक्सचेंज से जुड़े सब्सक्रिप्शन आंकड़ों के मुताबिक, पहले दिन कंपनी के ढ्ढक्कह्र का कुल सब्सक्रिप्शन करीब दो गुना के स्तर पर पहुंच गया।
अब बाजार की नजर रिटेल और आईपीओ निवेशकों की भागीदारी पर है। कंपनी का आईपीओ 28 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। इसके बाद पेशवा व्हीट के शेयरों के 1 अक्टूबर 2026 को बीएससी एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने की संभावित तारीख तय की गई है। शुरुआती दिन के आंकड़े बताते हैं कि एसएमई आईपीओ बाजार में भारी प्रतिस्पर्धा के बावजूद पेशवा व्हीट के इश्यू को संस्थागत निवेशकों से मजबूत मांग मिली है। हालांकि, अंतिम सब्सक्रिप्शन आंकड़े इश्यू की कुल निवेशक मांग की अधिक स्पष्ट तस्वीर देंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

