home page

संजय राऊत और राहुल गांधी की इतिहास में 'भगोड़े विपक्ष' के रूप में होगी पहचान: भाजपा

 | 

मुंबई, 31 जुलाई, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राऊत और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं की पहचान भगोड़े के रुप में की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के ये नेता विद्यार्थियों के हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण विधेयक के पारित होने के समय उस पर चर्चा करने की बजाय सदन से बाहर चले गए।

बन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पारित इस विधेयक के तहत भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं के दोषियों के खिलाफ पहले की तुलना में कहीं अधिक कठोर दंड और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। उनका आरोप था कि विपक्ष को देश के विद्यार्थियों के हितों की नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक हितों की चिंता है। उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अभिजीत दीपके को भगवान विष्णु का अवतार बताकर देवी-देवताओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता उद्धव ठाकरे से नाराज है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव