home page

महाराष्ट्र विधान परिषद में नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

 | 

मुंबई, 23 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र विधान परिषद में मंगलवार को नवनिर्वाचित सदस्यों को सभापति प्रो. राम शिंदे ने नए लेजिस्लेटिव काउंसिल हॉल में शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार के साथ कैबिनेट के सदस्य और लेजिस्लेटिव काउंसिल के सदस्य मौजूद थे।

विधानस परिषद में नए चुने गए सदस्य प्राजक्ता प्रसादराव तनपुरे, रवींद्र सदाशिव फाटक, अनिकेत सुनील तटकरे, दुष्यंत सतीश चतुर्वेदी, विक्रम काकड़े, अरुण लखानी, बसवराज माधवराव पाटिल, प्रवीण रामचंद्र पोटे-पाटिल, अमरनाथ अनंतराव राजुरकर, राजेंद्र वि_ल राउत, धैर्यशील कदम, गोकुल गीते, डॉ. राजीव पोतदार, अविनाश ब्रह्मणकर, नंदकिशोर महाजन, सुहास शिरसाट ने आज विधानपरिषद की सदस्यता की शपथ ली है। मुख्यमंत्री ने इन सभी सदस्यों का हॉल में स्वागत किया और उनके भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव