home page

गोरेगांव नेस्को म्यूजिक कांसर्ट मामले में ८वां आरोपित गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 18 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र के गोरेगांव के नेस्को ग्राउंड में हुए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट ड्रग मामले में शनिवार को पुलिस ने रायगढ़ जिले के पोलादपुर से आंठवें आरोपित आयुष विक्की साहित्य (24)को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन वनराई पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

रायगढ़ जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती आंचल दलाल ने बताया कि उनकी टीम को म्यूजिक कांसर्ट ड्रग मामले के आरोपित के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर आज तडक़े उनकी टीम ने पोलादपुर में जाल बिछाकर आरोपित आयुष को गिरफ्तार कर लिया और उसे वनराई पुलिस स्टेशन की टीम को सौप दिया है।

उल्लेखनीय है कि गोरेगांव स्थित नेस्को मैदान में पिछले शनिवार को एक म्यूजिक कांसर्ट आयोजित किया गया था। इस कांसर्ट में ड्रग की भी सप्लाई की गई गई, जिससे ड्रग का अधिक सेवन करने की वजह से विस्मित सिंह और श्रेया राय नामक एमबीए छात्रों की मौत हो गई थी और शीतल सालवी का इलाज गोरेगांव के अस्पताल में हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल आंठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें आयुष को आज गिरफ्तार किया गया है, जबकि विनीत गेरलानी (२२), रौनक राहुल खंडेलवाल, आकाश बनमारी सामल, सनी विनोद जैन, बालकृष्णन बलराम कुरुप, प्रतीक बिजेश पांडे और आनंद लक्ष्मण पटेल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव