home page

नवी मुंबई में फायरिंग करने वाले तीन आरोपित पुणे में गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 24 अक्टूबर (हि.स.)। नवी मुंबई के तलोजा में एक युवक पर फायरिंग कर फरार तीन आरोपितों को पुणे की अंबेगांव पुलिस स्टेशन की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। अंबेगांव पुलिस ने तीनों आरोपितों को तलोजा पुलिस को सौंप दिया है और आगे की छानबीन तलोजा पुलिस कर रही है।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपितों की पहचान रुद्र दादासाहेब बारावकर (19), अनिकेत प्रताप नरवड़े (19) और सौरभ गोरख चौधरी (24) के रूप में हुई है। तीनों शनिवार को तडक़े करीब 1.15 बजे रायगढ़ जिले के पनवेल तहसील में तलोजा के शिवाजी चौक इलाके में पर पैसों के लेन देन में हुए विवाद की वजह से एक युवक पर हमला कर लिया था। इसके बाद तीनों ने युवक को पिस्तौल से गोली मार दी और फरार हो गए। इस घटना में गंभीर रुप से घायल युवक का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है। इस संबंध में तलोजा पुलिस स्टेशन में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। अंबेगांव पुलिस स्टेशन की जांच टीम को जानकारी मिली कि इस क्राइम के सस्पेक्ट पुणे के दत्तनगर इलाके में हैं। इसके बाद टीम इलाके में गई, जाल बिछाया और तीनों को हिरासत में लिया। इसके बाद, उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए नवी मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। तलोजा पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव