नवी मुंबई में फायरिंग, दो घायल
मुंबई, 07 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र के नवी मुंबई के साईनाथ वाडी में छत्रपति चाल में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों पर फायरिंग कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना में दोनों का इलाज जारी है। इस घटना की छानबीन रबाले पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
रबाले पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भालकृष्ण सावंत ने मंगलवार को बताया कि बीती रात ऐरोली इलाके के साईनाथ वाडी में छत्रपति चाल में संदीप गवस और अमित मोर्या खड़े थे। उसी समय मोटरसाइकिल से आए बदमाश में इन दोनों पर फायरिंग कर दिया और फरार हो गए। इस घटना के बाद तत्काल रबाले पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के इंद्रावती अस्पताल में भर्ती करवाया है। आज सुबह घायल अमित मौर्या की तबीयत बिगडऩे लगी, जिससे अमित को मुलुंड स्थित फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इस घटना में फरार आरोपितों की तलाश सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

