home page

नासिक दुष्कर्म मामले में किसी को बक्शा नहीं जाएगा: देवेंद्र फडणवीस

 | 
नासिक दुष्कर्म मामले में किसी को बक्शा नहीं जाएगा: देवेंद्र फडणवीस


मुंबई, 22 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि नासिक दुष्कर्म मामले में किसी भी आरोपित को बकशा नहीं जाएगा। इस मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने आज पत्रकारों को बताया कि नासिक दुष्कर्म मामला बहुत ही गंभीर है। इस मामले की जांच वरिष्ठ स्तर पर हो रही है। इसमें एक एसआईटी बनाई गई है। नासिक पुलिस और एसआईटी मिलकर जांच कर रही है। इस केस में किसी भी हालत में किसी को बक्शा नहीं जाएगा। उन्हाेंने कहा कि अगर किसी के पास कोई सबूत है तो वह सामने आए। इस केस को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इस केस के बारे में सबसे ज्यादा सबूत मेरे पास हैं। इसका कारण इस मामले को हमने ही उजागर किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'मुझे पता है कि कौन सी विपक्षी पार्टी वहां गई है। मेरे पास खरात के किस-किस से रिश्ते हैं, इसकी पूरी जानकारी है। किसी के पास किसी के फोटो की जानकारी हो सकती है। सिर्फ इसलिए संबंधित पर एक्शन नहीं लिया जा सकता । अपनी तथाकथित ताकत का इस्तेमाल करके महिलाओं को धोखा देना ठीक नहीं है। उन्हें इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी। उन्हाेंने कहा कि हम उन महिलाओं को न्याय दिलाना चाहते हैं जिनके साथ आरोपित अशोक खरात के रिश्ते रहे हैं। महिलाएं शर्म या समाज के दबाव की वजह से सामने नहीं आ रही हैं। इस मामले में पीडि़तों को उनके परिवारों को हिम्मत देकर आगे लाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव