भिवंडी में एक व्यक्ति की हत्या करने वाला आरोपित गिरफ्तार
मुंबई, 16 अक्टूबर (हि.स.)। भिवंडी इलाके के पास शेलार गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक अन्य फरार आरोपित की तलाश निजामपुरा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि भिवंडी के शेलार गांव में दो लोगों ने लक्ष्मण चारपोटे नामक 39 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से दो आरोपितों की पहचान की। इसके बाद आज पुलिस इनमें से एक आरोपित राजेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपित की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस मामले में पुलिस हत्या के पीछे की वजह को जानने का प्रयास कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

