आईआईटी बॉम्बे में छात्र ने की आत्महत्या
| Jul 29, 2026, 20:07 IST
मुंबई, 29 जुलाई, (हि.स.)। महाराष्ट्र के आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान 'मटेरियल साइंस' के सेकेंड ईयर के छात्र सोहिल राजकुमार सांगवान (20) के रूप में हुई है। बुधवार को पवई पुलिस स्टेशन की टीम ने छात्र का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोहिल हॉस्टल नंबर चार के कमरा नंबर जी-4147 में रहता था। उसका शव पंखे से बेडशीट के सहारे लटका हुआ पाया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र का शव बरामद कर छानबीन शुरु कर दी है। इस मामले में अन्य छात्रों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की गहन जांच चल रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

