शिवसेना यूबीटी ने शिंदे सेना के सांसद की पुलिस में की शिकायत, मुख्यमंत्री ने कहा-कार्रवाई होगी
मुंबई, 25 जून (हि.स.)। शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने गुरुवार को शिंदे समूह के सांसद संजय दीना पाटिल की लिखित शिकायत मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती से की है। इस मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई करेगी, राज्य में इस तरह की धमकियों से डरने की जरुरत नहीं है।
शिवसेना यूबीटी ने प्रवक्ता संजय राऊत ने आज पत्रकार वार्ता में संजय दीना पाटिल पर उनके घर पर मोर्चा ले जाने वालों पर बम फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाया है। राऊत ने संजय पाटिल पर पांच हत्या करने और उनके विरुद्ध व्यक्तव्य करने वालों से मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्हाेंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती को आज लिखित शिकायत भेजी है और अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस संबंध में अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
हालांकि इस संबंध में सवाल पूछने गए पत्रकारों से भी संजय पाटिल ने बदतमीजी की और कहा कि मैं भूल जाऊंगा कि मैं एमपी हूं... अब से मेरे पास आए तो पीटूंगा! यह सारी सनसनीखेज घटना पत्रकारों के कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जाओ और कमिश्नर से शिकायत करो, मैं किसी से नहीं डरता, संजय पाटिल ने पत्रकारों पर अपना कड़ा गुस्सा जाहिर किया है। संजय पाटिल ने गुस्से में आगे कहा, अब से मेरे पास आए तो पीटूंगा, यह लिख लो और रिकॉर्ड कर लो। उन्होंने पुलिस के सामने पत्रकारों को भी चुनौती दी और कहा कि अगर वे चाहें तो पुलिस या कमिश्नर के पास जाकर शिकायत कर सकते हैं।
इस संबंध में विधान भवन में जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की गई तो मुख्यमंत्री ने कहा कि खोखली धमकियों से डरने की जरुरत नहीं है, पुलिस सक्षम है और कार्रवाई करेगी।
उल्लेखनीय है कि शिवसेना यूबीटी और सांसद संजय पाटिल के बीच नोंकझोंक तब से शुरु हुई है, जबकि संजय पाटिल पार्टी छोड़ शिवसेना शिंदे समूह में शामिल हुए हैं। संजय पाटिल के घर बुधवार को शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा निकाला था, उस समय पाटिल ने कार्यकर्ताओं पर बम फेंकने, अब तक पांच हत्या करने जैसी धमकी दी थी, जिसे रिकार्ड किया गया है और इसे मुंबई पुलिस आयुक्त को भेजा गया है। इस घटना क्रम के बाद शिंदे समूह के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने संजय पाटिल को कहा है कि वे ऐसा कोई भी काम न करने, जिससे पार्टी कर साख प्रभावित हो।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

