राज ठाकरे का दाे दिवसीय दाैरा कल्याण-डोंबिवली में, करेंगे संगठन की समीक्षा
मुंबई , 27 नवंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे आगामी 28 और 29 नवंबर को कल्याण-डोंबिवली के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों, महाराष्ट्र सैनिकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। उनके दौरे को कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक स्थिति और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 28 नवंबर को शाम 4 बजे डोंबिवली पूर्व स्थित दत्तनगर चौक के प्रगति कॉलेज हॉल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद रविवार, 29 नवंबर को सुबह 10 बजे कल्याण में मनसे पदाधिकारियों और महाराष्ट्र सैनिकों के साथ बैठक होगी।
इन बैठकों में राज ठाकरे स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों, संगठनात्मक ढांचे, कार्यकर्ताओं की भूमिका और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा करेंगे। साथ ही, दोनों शहरों में पार्टी की वर्तमान स्थिति का आकलन कर भविष्य की संगठनात्मक योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। हालांकि, उनकी ओर से किसी विशेष राजनीतिक मुद्दे पर बयान दिए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अंचल तिवारी

