मरीन लाइंस में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
| Apr 27, 2026, 18:00 IST
मुंबई, 27 अप्रैल (हि.स.)। मुंबई के मरीन लाइंस इलाके में स्थित मरीन ड्राइव पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरगांव इलाके के रहने वाले किशोर पांडुरंग लामने (66) मरीन ड्राइव चौपाटी पर पारसी जिमखाना के पास मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। उसी समय मुलंड में रहने वाला युवक कृष्णा उदय देसाई (19) मोटरसाइकिल चलाते हुए वहां से गुजर रहा था। अचानक कृष्णा की मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और किशोर लामने को टक्कर मार दी। दुर्घटना में किशोर लामने, कृष्णा और मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला घायल हो गईं। तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया है। इस घटना की छानबीन जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

