home page

मांगे पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी : मनोज जारांगे

 | 

मुंबई, 02 सितंबर (हि.स.)। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जारांगे पाटिल ने बुधवार को कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग पूरा नहीं करती, तब तक उनका भूख हड़ताल आंदोलन जारी रहेगा। जारांगे पाटिल ने कार्यकर्ताओं को १२ सितंबर तक इंतजार करने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा कि कार्यकर्ता उसके बाद मुंबई जाने की तैयारी करें।

मनोज जारांगे पाटिल पिछले पांच दिनों से जालना जिले मेंभूख हड़ताल कर रहे हैं। आज जारांगे पाटिल ने कहा, हमने सरकार को जो ड्राफ्ट दिए हैं, उन्हें लागू करो। आंदोलन को तोडऩे की कोशिश मत करो। उन्होंने रद्द किए गए चार जाति प्रमाणपत्रों को वैध करने, 58 लाख एंट्री के आधार पर तत्काल जाति प्रमाणपत्र जारी करने और हैदराबाद गजट के अनुसार प्रमाणपत्र बांटने की मांग की है। जारांगे ने सरकार से हर गांव में कैंप लगाकर जाति प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रमाणपत्र में गलती है तो सरकार उसे संशोधित कर नया प्रमाणपत्रजारी करे। जारांगे पाटिल ने सरकार पर मराठा समुदाय के साथ-साथ ओबीसी समाज को भी धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने सभी जातियों से एकजुट होकर सरकार के खिलाफ खड़े होने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव