home page

रत्नागिरी जिले में आग से निजी बस जलकर राख, 30 यात्री बाल-बाल बचे

 | 
रत्नागिरी जिले में आग से निजी बस जलकर राख, 30 यात्री बाल-बाल बचे


मुंबई, 03 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के संगमेश्वर तहसील में पुणे-रत्नागिरी हाइवे पर शुक्रवार को सुबह अचानक आग लगने से एक निजी बस जलकर राख हो गई। लेकिन बस चालक गोविंद सालुंखे की तत्परता से बस में सफर कर रहे सभी ३० यात्रियों को सुरक्षित बस से उतार लिया गया। इस घटना की जांच सखारपा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद वाघते ने बताया कि निजी बस गुरुवार को पुणे से रात में रत्नागिरी से निकली थी। जैसे ही बस सखारपा जाधववाड़ी के पास गद्रे पेट्रोल पंप के सामने पहुंची तो बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगने की भनक जैसे ही चालक गोविंद धोंडीराम सालुंखे को लगी, उसने बस को हाइवे के किनारे रोक दिया। इसके बाद बस चालक ने सभी यात्रियों को तत्काल बस से उतार दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बस में लगी आग को बुझा दिया। इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित बच गए लेकिन बस में उनका सामान जलकर राख हो गया। इस घटना की छानबीन की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव