home page

न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

 | 

मुंबई, 09 सितंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने बुधवार को मुंबई स्थित लोक भवन में आयोजित संक्षिप्त शपथ ग्रहण समारोह में न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।

लोकभवन के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने न्यायमूर्ति त्रिपाठी की नियुक्ति से संबंधित राष्ट्रपति की अधिसूचना पढक़र सुनाया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान, वंदे मातरम और राज्य गान के साथ हुई तथा समापन वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर, उपाध्यक्ष सचिन अहीर, मंत्री छगन भुजबल, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मुंबई की मेयर रितु तावड़े समेत बॉम्बे हाई कोर्ट और इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश उपस्थित थे। समारोह में बॉम्बे हाई कोर्ट की सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश सुजाता मनोहर, न्यायमूर्ति मोहित शाह समेत कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव