home page

जलगांव में फायरिंग, एक युवक की मौत

 | 

मुंबई, 28 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर नगर में बीती रात देशी कट्टे से अचानक हुई फायरिंग से 35 साल के युवा बिजनेसमैन की मौत हो गई। इस घटना की छानबीन अमलनेर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय निकम ने शनिवार को बताया कि बीती रात अमलेश्वर नगर में भूषण महाजन अपने मित्र और युवा बिजनेसमैन अरुण सुरेश महाजन को देशी कट्टा दिखा रहा था। उसी दौरान अचानक मिसफायर हो गया और गोली सीधे अरुण के सीने में जा घुसी। इस घटना के बाद तत्काल घायल अरुण को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इलाज के दौरान अरुण की मौत हो गई। इस घटना के बाद आज सुबह अमलनेर पुलिस स्टेशन में अरुण सुरेश महाजन के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस घटना में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय निकम ने बताया कि अब तक की पूछताछ में आरोपित अरुण ने बताया है कि उससे मिसफायर हो गया था। लेकिन इस घटना में देशी कट्टा कहां से लाया गया, कट्टा लाने का उद्येश्य क्या था, गोली चलने से पहले दोस्तों के बीच कोई झगड़ा हुआ था या यह सिर्फ लापरवाही का मामला है, इन सभी एंगल से जांच चल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव