लातुर जिले में डॉक्टर की रहस्यमय मौत से सनसनी, जांच जारी
| Jul 15, 2026, 23:20 IST
मुंबई, 15 जुलाई (हि.स.)। लातूर जिले में मशहूर एम जे हॉस्पिटल के डायरेक्टर और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मेहुल राठौड़ का शव बुधवार को पुलिस ने लातुर- अंबेजोगाई हाईवे पर उनकी कार से बरामद किया है। एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन कर रही है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के मशहूर डॉक्टर मेहूल राठौड का शव उनकी कार से बरामद किया गया है। कार में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था, जबकि कार में गूंगी का इंजेक्शन बरामद किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते के बाद फॉरेंसिक टीम भी मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना की हर ऐंगल से छानबीन कर जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

