हिंगोली में स्कूल बस से टकराकर वृद्ध की मौत
मुंबई, 04 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कलमनुरी तहसील में स्थित वारंगा फाटा के पास शनिवार को दोपहर एक स्कूल बस ने पैदल चल रहे एक बुज़ुर्ग को टक्कर मार दी। इस घटना में घायल 65 साल के बुज़ुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना की छानबीन हिंगोली पुलिस की टीम कर रही है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर में वारंगा फाटा के 'साई इंग्लिश स्कूल' की बस दांडेगांव, डिग्रस, रामेश्वर और टोंडापुर रूट पर छात्रों को छोडऩे के लिए निकली थी। बस जैसे ही वारंगा फाटा के पास पहुंची, बस ने टोंडापुर रोड के पास पैदल चल रहे रामराव गोपालराव कपाले (65) को टक्कर मार दी। इस घटना में घायल कपाले को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डाॉक्टरों ने कपाले को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में पुलिस बस चालक से पूछताछ कर रही है। इस घटना से पालकों में तीव्र नाराजगी व्याप्त है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

