महाराष्ट्र के कई जिलों में 25 सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट
मुंबई, 21 सितंबर (हि.स.)। मुंबई मौसम विभाग ने सोमवार को महाराष्ट्र में अगले चार दिनों के भारी बारिश की संभावना के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान भारी गरज और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। इस चेतावनी को देखते ही राज्य सरकार के आपातकालीन विभाग ने संबंधित जिले के जिलाधिकारियों को सतर्क रहने की सूचना जारी की है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आज बताया कि 22 सितंबर को नासिक, नासिक घाट, अहिल्यानगर, ठाणे, रायगढ़, पुणे घाट, पुणे, सतारा, सतारा घाट, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, कोल्हापुर घाट, सांगली, सोलापुर, बीड, धाराशिव, लातूर, नांदेड़, परभणी, हिंगोली, यवतमाल, चंद्रपुर, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, भंडारा और गढ़चिरौली में येलो अलर्ट रहेगा। 23 सितंबर को नासिक, नासिक घाट, अहिल्यानगर, रायगढ़, पुणे घाट, पुणे, सतारा, सतारा घाट, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, कोल्हापुर घाट, सांगली, सोलापुर, बीड, धाराशिव, लातूर, नांदेड़, जालना, परभणी, वाशिम, बुलढाणा, अकोला, हिंगोली, अमरावती, यवतमाल, चंद्रपुर, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, भंडारा और गढ़चिरौली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 सितंबर को सतारा, सतारा घाट, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, कोल्हापुर घाट, लातूर, नांदेड़, जालना, परभणी, वाशिम, बुलढाणा, अकोला, हिंगोली, अमरावती, यवतमाल, चंद्रपुर, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, भंडारा और गढ़चिरौली में येलो अलर्ट रहेगा। इसी तरह 25 सितंबर को वाशिम, बुलढाणा, अकोला, हिंगोली, अमरावती, यवतमाल, चंद्रपुर, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, भंडारा और गढ़चिरौली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गरज और बिजली कडक़ने के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें। इस दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

