home page

मालाड में कथित काला जादू करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 16 अप्रैल (हि.स.)। मुंबई के मालाड इलाके में काला जादू के नाम पर करीब ७० लोगों को ठगने वाले एक ढोंगी बाबा को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन दिंडोशी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि मालाड इस्ट में रहने वाले 37 साल का रिधुम पांचाल के विरुद्ध इस क्षेत्र के करीब ७० लोगों ने लिखित शिकायत दी थी। इन नागरिकों ने अपनी शिकायत में पांचाल इलाज और आध्यात्मिक इलाज की आड़ में तंत्र-मंत्र कर रहा था। इसके आड़ में पांचाल लोगों से अलग-अलग तरह की मांग करता था। उसकी गतिविधियों की छानबीन के बाद पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में पांचाल से पूछताछ कर सबूत इकट्ठा कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव