वडाला के आरटीओ पार्किंग में लगी आग, तीन निजी बसें खाक
मुंबई, 20 अप्रैल (हि.स.)। मुंबई के वडाला इलाके में स्थित आरटीओ पार्किंग में सोमवार को दोपहर में अचानक आग लगने से यहां खलबली मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इस घटना में तीन निजी बसें जलकर खाक हो गई है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि मुंबई के वडाला टीटी इलाके में स्थित आरटीओ पार्किंग खड़ी बसों में आग लगने सूचना मिली थी। इसी जानकारी के बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और तीनों बस में लगी आग बुझा दिया है।
वडाला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पार्किंग स्थल पर पहले एक बस में आग लगी थी। देखते ही देखते यह आग तीन अन्य बसों तक पहुंच गई। मौके पर तत्काल अन्य बसों को हटा दिया गया था, जिससे यहां ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

