home page

मुंब्रा के शिलफाटा में आग लगने से तीन दुकानें जलकर राख, कोई हताहत नहीं

 | 

मुंबई, 16 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में स्थित शिलफाटा में शुक्रवार को आग लगने से तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

ठाणे नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि आज मुंब्रा के शीलफाटा परिसर स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते एक दुकान में लगी आग ने अगल-बगल की तीन दुकानों को अपने घेरे में ले लिया। आग की चपेट में आने से एक हार्डवेयर की दुकान, एक दर्जी की दुकान और एक ऑफिस जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही ठाणे और नवी मुंबई की फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर कुलिंग का काम जारी था। इस घटना की छानबीन पुलिस कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव