अंधेरी के एक शॉपिंग मॉल में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक, कोई हताहत नहीं
मुंबई, 25 जुलाई, (हि.स.)। अंधेरी वेस्ट में एस. वी. रोड पर स्थित बोनी प्लाजा शॉपिंग मॉल में शनिवार शाम को अचानक आग लग जाने से कई दुकाने जलकर खाक हो गई हैं। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ीयां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
मुंबई नगर निगम के प्रवक्ता ने बताया कि आज शाम को बोनी पलाझा शापिंग मॉल के एक दुनाक में अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते इस आग ने कई दुकानों और स्टोअर को अपने घेरे में ले लिया। इस घटना से मॉल में हडक़ंप मच गया था। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ीयां मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरु किया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मॉल की कई दुकानें और स्टोर आग में जलकर खाक हो गईं हैं। इस आग लगने का सही कारण अभी साफ नहीं है। अभी तक जान-माल के नुकसान के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है। आग के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है। प्रशासन हालात पर नजऱ रखे हुए है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

