home page

नवी मुंबई में स्पंज बनाने वाली कंपनी में आग लगने से हडक़ंप, कोई हताहत नहीं

 | 

मुंबई, 30 अगस्त (हि.स.)। नवी मुंबई के रबाले इलाके स्थित एक स्पंज बनाने वाली कंपनी में रविवार को अचानक आग लग जाने से हडक़ंप मच गया। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कडी मशक्कत के बाद आग को काबू पा लिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि रबाले एमआईडीसी इलाके में स्थित प्लॉट नंबर 823 में स्थित स्पंज बनाने वाली कंपनी में आज अचानक आग लग गई थी। आग की भनक लगते ही कंपनी में हडक़ंप मच गया और कंपनी में काम कर रहे मजदूर तत्काल कंपनी से सुरक्षित बाहर निकल गए। कंपनी में स्पंज और ज्वलनशील पदार्थ होने से आग तेजी से फैल रही थी। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तेम मौके पर पहुंची और काफी देर बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इस घटना में आग लगने के कारण और यहां आग से हुए नुकसान का पता लगाने का काम जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव