home page

मुंबई के कमाठीपुरा के एक घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

 | 

मुंबई, 10 अप्रैल (हि.स.)। मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में शुक्रवार दोपहर आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया है। इस घटना की छानबीन नागपाड़ा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

मुंबई नगर निगम के प्रवक्ता ने बताया कि आज दोपहर करीब चार बजे कमाठीपुरा की 9वीं गली, शंकर मंदिर के पास स्थित एक मकान में आग लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया । मकान में एक व्यक्ति को निकालकर फायर ब्रिगेड के जवानों ने तत्काल जेजे अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर आग को बुझा दिया है। इस घटना में घर के अंदर इलेक्ट्रिकल वायरिंग, इंस्टॉलेशन, एयर कंडीशनिंग यूनिट, पंखों, कपड़ों और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया है। नागपाड़ा पुलिस स्टेशन की टीम इस घटना में मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव