home page

अंबरनाथ के एमआईडीसी में तीन केमिकल कंपनियों में आग लगने से हडक़ंप, कोई हताहत नहीं

 | 
अंबरनाथ के एमआईडीसी में तीन केमिकल कंपनियों में आग लगने से हडक़ंप, कोई हताहत नहीं


मुंबई, 09 मार्च (हि.स.)। ठाणे जिले के अंबरनाथ में स्थित आनंदनगर एमआईडीसी में स्थित तीन केमिकल कंपनियों में सोमवार को दोपहर में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम कर रहे हैं। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

अंबरनाथ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर में आनंदनगर एमआईडीसी में स्थित गणेश केमिकल नामक कंपनी में आग लग गई थी। इसके बाद आग ने पास की मिरेकल केबल और क्लाउड नाइन नामक दो कंपनियों को भी अपने घेरे में लिया। आग की भनक लगते ही दिन होने की वजह से कंपनी में काम करने वाले भाग कर सुरक्षित बाहर निकल गए थे। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। अभी तक इस घटना में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव