home page

भायंदर में आग से 50 झोपड़ियां जलीं, तीन की मौत

 | 

मुंबई, 11 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र के भायंदर के इंद्रलोक फेज 4 में एक रिज़र्व प्लॉट पर बने झोपड़ियों में बीती रात अचानक आग लग जाने से 50 झोपडिय़ां जलकर राख हो गईं। इस घटना में तीन की मौत हो गई। भायंदर पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले की छानबीन कर रही है।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बीती रात इंद्रलोक के पास एक रिजर्व प्लॉट पर बनी झोपड़पट्टी में आग लग गई थी। इसके बाद झोपडों में से गैस सिलेंडर फूटने लगे, जिससे आग बढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और झोपड़ों में गैस सिलेंडर निकालना शुरु किया। साथ ही इस इलाके के लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आज सुबह तक आग पर काबू पा लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुड्डू राम (46), सूरज लियाकत अली मंडल (14) और रोहित रहमत अली मंडल(15) के रुप में की गई है। इस घटना में आग लगने के कारणों की छानबीन जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव