home page

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के लिए 6.65 करोड़ रुपये की विशेष सहायता मंजूर

 | 

मुंबई, 25 अगस्त (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को नासिक संभाग के नासिक, अहिल्यानगर और जलगांव जिलों में जून से अक्टूबर 2025 के दौरान बारिश, अतिवृष्टि और तूफान के कारण फसल नुकसान झेलने वाले पात्र किसानों के लिए सरकार ने 86 करोड़ 65 लाख 29 हजार रुपये की विशेष आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।

राहत एवं पुनर्वास मंत्री मकरंद जाधव-पाटिल ने आज मंत्रालय में पत्रकारों को बताया कि यह सहायता सरकार की ओर से निर्धारित नियमों और दरों के अनुसार पात्र किसानों को दी जाएगी। 2 जुलाई 2026 को हुई कैबिनेट उप-समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर इस निधि को विशेष मामले के रूप में मंजूरी दी गई है। पात्र लाभार्थियों की जानकारी का सत्यापन करने के बाद सहायता राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा की जाएगी। संबंधित जिला प्रशासन को सहायता वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी और तेज रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री जाधव-पाटिल ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत देना सरकार की प्राथमिकता है। राहत एवं पुनर्वास विभाग ने इस संबंध में हाल ही में शासनादेश जारी किया है। इस विशेष सहायता से नासिक संभाग के प्रभावित किसानों को आगामी कृषि मौसम की तैयारियों में आर्थिक सहारा मिलने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव