home page

टीईटी घोटाले पर विपक्ष कर रहा ओछी राजनीति : फडणवीस

 | 

मुंबई, 23 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई में कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) घोटाले पर विपक्ष को संसद में होने वाली चर्चा में शामिल होना चाहिए और इस मामले में अपनी बात रखनी चाहिए। फडणवीस ने विपक्ष पर इस मामले को लेकर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा घोटाला उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल में हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं।

फडणवीस ने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आने के बाद भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कई सुधार किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और योग्य उम्मीदवारों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से जांच एजेंसियों को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया गया। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि टीईटी घोटाले के लिए वर्तमान सरकार को जिम्मेदार ठहराना तथ्यात्मक रूप से गलत है, क्योंकि यह मामला महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल में सामने आया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता बनाए रखने और भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव