home page

महाराष्ट्र में फेक स्कूल आईडी स्कैम मामले में धुले से पूर्व शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 24 जुलाई, (हि.स.)। नासिक क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को फेक स्कूल आईडी बनाकर 190 करोड़ रुपये की फाइनेंशियल धोखाधड़ी के मामले में तत्कालीन एजुकेशन ऑफिसर शशिकांत भाऊराव हिंगानीकर (66) को धुले जिले से गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन नासिक क्राईम ब्रांच पुलिस कर रही है।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि संबंधित एजुकेशन ऑफिसर के खिलाफ नासिक रोड पुलिस स्टेशन में इंडियन पीनल कोड 2023 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोप है कि नासिक, जलगांव, धुले और नंदुरबार जिलों के 459 टीचर और नॉन-टीचिंग कर्मचारियों ने अपने नाम से नकली स्कूल आईडी बनाकर सैलरी और एरियर निकालकर इस स्कैम में शामिल थे। पुलिस जांच के मुताबिक, पता चला है कि जलगांव जिला परिषद में सेकेंडरी एजुकेशन ऑफिसर के तौर पर काम करते हुए शशिकांत हिंगणीकर ने बिना किसी वैलिड प्रपोजल के नकली पर्सनल अप्रूवल दिया। पुलिस ने बताया है कि इस पूरे स्कैम में अब तक करीब 1,200 आरोपितों

को गिरफ्तार किया जा चुका है। कॉन्फिडेंशियल जानकारी और टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर, क्राइम ब्रांच की एक टीम ने धुले में ट्रैप लगाया और हिंगणीकर को हिरासत में लिया। इसके बाद, उसे नासिक रोड पुलिस स्टेशन लाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले की जांच नासिक सिटी क्राइम ब्रांच सीनियर अधिकारियों के गाइडेंस में कर रही है और स्कैम में शामिल दूसरे लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव