इकोसिस्टम के लिए 1 अरब अमेरिकी डॉलर तक का प्रस्तावित इंश्योरेंस कवर की योजना
मुंबई, 19 अगस्त (हि.स.)। एआई -आधारित डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस इकोसिस्टम इनफिनीटी डीएओ अपने आईडीएल टोकन और पूरे इकोसिस्टम के लिए 1 अरब अमेरिकी डॉलर तक का प्रस्तावित इंश्योरेंस प्रोटेक्शन तैयार कर रहा है। यदि प्रस्तावित कार्यक्रम को मंजूरी मिलती है और इसे लागू किया जाता है, तो यह डिजिटल एसेट सेक्टर में रिस्क मैनेजमेंट और इंस्टीट्यूशनल भरोसे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।
इनफिनीटय डीएओ के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि प्रस्तावित इंश्योरेंस प्रोग्राम की अंतिम पॉलिसी, अंडरराइटिंग शर्तें, कवरेज लिमिट और एक्सक्लूजन अभी तय नहीं हुए हैं। यह व्यवस्था ब्रिटेन स्थित एक विशेषज्ञ क्रिप्टो इंश्योरेंस सिंडिकेट के माध्यम से तैयार की जा रही है। प्रस्तावित इंश्योरेंस सिस्टम में पांच प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करने की योजना है। इनमें पॉलिसी में निर्धारित परिस्थितियों में ढ्ढष्ठरु टोकन से जुड़े डिफॉल्ट जोखिम के खिलाफ सुरक्षा, प्लेटफॉर्म डिफॉल्ट प्रोटेक्शन प्लेटफॉर्म या उसके इकोसिस्टम में किसी निर्धारित फेलियर अथवा इंश्योर्ड डिफॉल्ट की स्थिति में कवरेज, डिजिटल एसेट्स की चोरी, साइबर क्राइम, अनधिकृत ट्रांसफर और पॉलिसी में शामिल अन्य संबंधित घटनाओं से होने वाले नुकसान के लिए सुरक्षा, डायरेक्टर्स एंड ऑफिसर्स प्रोटेक्शन पात्र डायरेक्टर्स और ऑफिसर्स को पॉलिसी के दायरे में आने वाले मैनेजमेंट संबंधी दावों से सुरक्षा। इसमें कुछ वित्तीय संकट या दिवालियापन से जुड़ी परिस्थितियां भी शामिल हो सकती हैं और इकोसिस्टम और स्टेकहोल्डर प्रोटेक्शन: प्लेटफॉर्म के स्वामित्व और प्रबंधन ढांचे से जुड़े पात्र यूजर्स, स्टेकहोल्डर्स और हितों के लिए निर्धारित दायरे में अतिरिक्त सुरक्षा शामिल है।
क्रिप्टो इंडस्ट्री में निवेशकों और यूजर्स को टेक्नोलॉजी, कस्टडी, साइबर सिक्योरिटी और ऑपरेशनल जोखिमों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विशेषज्ञ डिजिटल एसेट इंश्योरेंस कुछ जोखिमों को पेशेवर इंश्योरेंस मार्केट में ट्रांसफर करने का माध्यम बन सकता है। हालांकि, इंश्योरेंस किसी टोकन की कीमत, निवेश पर रिटर्न, लिक्विडिटी या रिडेम्पशन वैल्यू की गारंटी नहीं देता। कवरेज केवल उन जोखिमों और परिस्थितियों तक सीमित रहता है, जिन्हें अंतिम पॉलिसी में स्पष्ट रूप से शामिल किया जाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

