home page

सूखाग्रस्त किसानों को सहारा देने के लिए मुख्यमंत्री का दौरा : भाजपा

 | 

मुंबई, 24 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने गुरुवार को मुंबई में कहा कि सूखाग्रस्त किसानों को सहारा देने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मराठवाड़ा, विदर्भ, सोलापुर तथा उत्तर महाराष्ट्र के 21 जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरे के बाद किसानों राहत देने के लिए सरकारी आदेश जारी किया जाएगा।

नवनाथ बन ने आज पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है, इसीलिए मुख्यमंत्री खुद किसानों के खेत में जाकर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास कर रहे हैं। सूखाग्रस्त किसानों को राहत और हिम्मत देने के लिए सरकार प्रयासरत है। किसानों को राहत देने के संबंध में अगले दो दिनों में सरकार की ओर से शासनादेश भी जारी किया जाएगा।

उन्होंने शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राऊत की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवाभाऊ को नहीं, बल्कि संजय राऊत को इवेंट करने की आदत है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाविकास आघाड़ी सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार भी केवल इवेंट तक सीमित थी। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी किसानों के बांध पर नहीं गए और जिन्हें खेती तथा कृषि संबंधी बुनियादी जानकारी तक नहीं है, उन्हें किसानों के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। उन्हाेंने उद्धव ठाकरे सरकार की किसान कर्जमाफी पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि किसानों को फर्जी कर्जमाफी दी गई थी। साथ ही, उन्होंने उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में खेती के संबंध में दिए गए कथित ‘वर्क फ्रॉम होम’ वाले बयान का भी उल्लेख किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव