home page

डोंबिवली में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 16 सितंबर (हि.स.)। ठाणे जिले के डोंबिवली में रामनगर इलाके में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 85 वर्षीय पड़ोसी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन रामनगर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामनगर इलाके में आज चार साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय बच्ची के पड़ोसी ने लालच देकर बच्ची को अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था। इसके बच्ची रोती हुई घर पहुंची और सारी हकीकत अपनी मां को बताया। जिसके बाद वह बच्ची को लेकर तुरंत रामनगर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की मेडिकल जांच समेत आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव