home page

धाराशिव जिले में पत्नी और बेटी कर आरोपित ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

 | 

मुंबई, 07 अप्रैल (हि.स.)। धाराशिव जिले में उमरगा तहसील के बेरादवाड़ी में मंगलवार को सुबह अपनी पत्नी और 8 साल की बेटी की हत्या करने वाले आरोपित ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इसके बाद पुलिस इस घटना की गहन छानबीन कर रही है।

मुरुम पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक संदीप दहिफली ने बताया कि आज सुबह आरोपित अजीत अन्नपा वासुदेव पुलिस स्टेशन में कुल्हाड़ी सहित आया और दो हत्याओं की जानकारी दी। आरोपित ने खुद बताया कि उसने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने उसका बयान रिकार्ड किया । बाद में पुलिस ने बेरादवाड़ी में जाकर दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना में मृतकों की पहचान लिम्बाबाई अजीत वासुदेव और 8 साल की लडक़ी मानसी के रुप में की गई है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। धाराशिव जिले की पुलिस अधीक्षक रितु खोकर ने इस घटना की गहन छानबीन का आदेश दिया है ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव