home page

दादा भूसे ने संजय राउत के खिलाफ मानहानि का केस वापस लिया

 | 

मुंबई, 21 फरवरी (हि.स.)। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राऊत ने शनिवार को चीनी मिल से जुड़ी गड़बड़ी के आरोपों पर शिंदे समूह के नेता और मंत्री दादा भूसे से माफी मांग ली है। इसके बाद दादा भूसे ने राऊत के खिलाफ मानहानि का मामला वापस ले लिया है। यह जानकारी शनिवार को दोनों नेताओं ने दी।

दादा भूसे ने बताया कि संजय राऊत ने उनके विरुद्ध चीनी मिल से जुड़ी कथित फाइनेंशियल गड़बड़ियों को लेकर 178 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले का आरोप लगाया था, जबकि शेयर की राशि मात्र 1.78 करोड़ रुपये ही थी। इसी वजह से उन्होंने संजय राऊत के खिलाफ मालेगांव मजिस्ट्रेट कोर्ट में मानहानि का मामला दाखिल किया था। संजय राऊत ने जब इसका अध्ययन किया तो उन्हें सही जानकारी का पता चला। इसी वजह से उन्होंने इस मामले में बिना शर्त माफी मांग ली है। इसी वजह से उन्होंने अब मालेगांव मजिस्ट्रेट कोर्ट में संयुक्त रुप से आवेदन देकर इस मामले को वापस ले लिया है।

संजय राऊत ने कहा कि इस मामले में आंकड़ों को पढ़ने में उनसे गलती हो गई थी। अब उन्हें सही जानकारी मिली तो उन्होंने भूसे से माफी मांग ली है, इसलिए यह मामला अब समाप्त हो गया है।

-------------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव